नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘सभापति की पाठशाला’ का शुभारंभ, सीतामणी मिडिल स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर दिया शिक्षा दान का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘सभापति की पाठशाला’ का शुभारंभ, सीतामणी मिडिल स्कूल में बच्चों को पढ़ाकर दिया शिक्षा दान का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जनभागीदारी से सरकारी स्कूलों की शिक्षा को सशक्त बनाने की पहल, विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी का कराया अभ्यास

कोरबा ACGN:- शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने और समाज के शिक्षित नागरिकों को शासकीय विद्यालयों से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को “सभापति की पाठशाला” अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत नगर पालिका निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे और विद्यार्थियों के बीच समय बिताते हुए उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को पढ़ाकर शिक्षा दान का संदेश भी दिया।
इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती उर्वशी राठौर, सीतामढ़ी की पार्षद श्रीमती राधा बाई तथा मोतीसागर पारा की पार्षद श्रीमती रुबिदेवी सागर ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सामान्य ज्ञान, खेल, कला तथा अन्य विषयों से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज के प्रत्येक शिक्षित नागरिक को सप्ताह में कम से कम एक या दो दिन शासकीय विद्यालयों में जाकर बच्चों के बीच समय बिताना चाहिए। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान, प्राथमिक शिक्षा, खेल, कला, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देकर बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाया जा सकता है। उनके अनुसार समाज के सामूहिक प्रयास से ही विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान मिल सकती है।


उन्होंने कहा कि यदि हर शिक्षित व्यक्ति थोड़ा-सा समय निकालकर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाने का संकल्प ले, तो इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ समाज को शिक्षित, अनुशासित, नशामुक्त और अपराधमुक्त बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को सक्षम एवं संस्कारित नागरिक बनाने को सबसे बड़ी समाजसेवा बताया।
सभापति ने सभी शिक्षित नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सावन माह में प्रारंभ की गई इस मुहिम को जनभागीदारी से सफल बनाया जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सप्ताह में एक-दो दिन अपने आसपास के शासकीय विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए समय अवश्य दें।
अभियान के दौरान सीतामणी मिडिल स्कूल की कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों का अभ्यास कराया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं सौम्य श्रीवास, खेमराज दास, प्रभा सारथी, यक्ष कर्ष और अंकुशा तांती को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। साथ ही विद्यालय की विभिन्न समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के लिए अवगत कराने की बात कही गई।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सागर, पार्षद श्रीमती उर्वशी राठौर, श्रीमती राधा बाई तथा विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और सामाजिक जागरूकता की दिशा में प्रेरणादायी प्रयास बताया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now