नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण : राज्यपाल रमेन डेका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण : राज्यपाल रमेन डेका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN, 7647981711 | 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में 688 विद्यार्थियों को उपाधियां, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 84 छात्र-छात्राओं को पदकों से किया गया सम्मानित।

रायगढ़ ACGN : छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान को विवेक, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ जनकल्याण में उपयोग करना है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य करे, जो समाज और राष्ट्र के लिए स्थायी रूप से लाभकारी सिद्ध हो तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने।


राज्यपाल श्री डेका शनिवार को रायगढ़ स्थित ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं स्कूल ऑफ साइंस के कुल 688 विद्यार्थियों को स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गईं।
दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। 27 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 28 को रजत पदक तथा 29 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।
राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी परिवर्तन, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का युग है। ऐसे दौर में उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसे युवाओं का निर्माण करना है जो ज्ञान के साथ नेतृत्व क्षमता, अनुसंधान की सोच, संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकारों को भी अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाएं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है जब उसका उपयोग समाज और मानवता के कल्याण के लिए किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर निकलने वाले युवा अपनी प्रतिभा, संस्कार और नवाचार की सोच के बल पर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में जिंदल स्टील के चेयरमैन एवं सांसद श्री नवीन जिंदल, विश्वविद्यालय की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल, छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल, जिंदल स्टील रायगढ़ के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री देबोज्योति रॉय तथा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आर.डी. पाटीदार सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now