नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप से बेहतर होगी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण पर आईजी अमरेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप से बेहतर होगी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण पर आईजी अमरेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711 | 9303948009
संवाददाता : अनादि पांडेय


रायपुर रेंज की अपराध समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों, वित्तीय अनुसंधान, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत समीक्षा

रायपुर ACGN : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को रायपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, वित्तीय अनुसंधान, साइबर अपराध, यातायात प्रबंधन, पुलिस अनुशासन तथा संसाधनों के प्रभावी उपयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराध, चालान, खात्मा प्रकरण, ब्लाइंड मर्डर, चिटफंड एवं अन्य गंभीर मामलों की प्रकरणवार समीक्षा की गई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को स्पष्ट समय-सीमा तय कर गुणवत्तापूर्ण विवेचना, प्रभावी मॉनिटरिंग तथा जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों से गंभीर मामलों में सीधे निगरानी रखते हुए विवेचना, गिरफ्तारी, साक्ष्य संकलन एवं न्यायालयीन कार्यवाही की नियमित समीक्षा करने को कहा।


बैठक के दौरान वित्तीय अनुसंधान पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें मनी ट्रेल, बैंकिंग एवं डिजिटल लेन-देन की जांच, अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान तथा दस्तावेजी साक्ष्य संकलन के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एनडीपीएस सहित अन्य गंभीर अपराधों में केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर पूरे आर्थिक नेटवर्क, सप्लायर, फाइनेंसर, ट्रांसपोर्टर एवं डिस्ट्रीब्यूटर तक कार्रवाई करने तथा सफेमा के प्रावधानों के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस महानिरीक्षक ने मानव संसाधन, पुलिस बल, वाहनों एवं तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि प्राथमिकता आधारित तैनाती, स्पष्ट कमांड और बेहतर समन्वय से पुलिस की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।
बैठक में गोवंश तस्करी, अवैध शराब एवं नारकोटिक्स मामलों में प्रयुक्त वाहनों की समयबद्ध राजसात कार्रवाई, सीसीटीवी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित तकनीकों और डेटा आधारित प्रवर्तन प्रणाली के माध्यम से यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही रेंज स्तर पर साइबर टास्क फोर्स के गठन तथा जटिल साइबर अपराधों की जांच में रेंज साइबर थाना से तकनीकी सहयोग लेने के निर्देश दिए गए।
आईजी श्री अमरेश मिश्रा ने पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने, विभागीय जांचों का समयबद्ध निराकरण, महिला संबंधी मामलों में संवेदनशीलता, डायल-112 की त्वरित प्रतिक्रिया, अवैध प्रवासियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ट्रांसफॉर्मेशनल लीडरशिप, तकनीकी दक्षता, टीम भावना और व्यक्तिगत जवाबदेही को अपनाकर पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए, जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।


प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now