नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो लाख रुपये का सामान जब्त – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार; दो लाख रुपये का सामान जब्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 981711, 93039 48009
संवाददाता : अनादि पांडेय


गोल चौक स्थित किराये के मकान से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, मोबाइल, लैपटॉप, नकदी और वाई-फाई राउटर जब्त

रायपुर, ACGN : राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर एक ऑनलाइन सट्टा ऐप के माध्यम से विभिन्न खेलों और आयोजनों पर सट्टा संचालित करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और वाई-फाई राउटर सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के गोल चौक स्थित एक किराये के मकान में ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट एवं थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान तीन युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया। जांच में उनके मोबाइल और लैपटॉप में ऑनलाइन सट्टा ऐप के माध्यम से विभिन्न गेम और इवेंट्स पर सट्टा संचालित किए जाने के प्रमाण मिले। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 17,200 रुपये नकद तथा एक वाई-फाई राउटर जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देव कुमार साहू, कुंदन दास मानिकपुरी उर्फ छोटू तथा आकाश खाण्डेकर के रूप में हुई है। तीनों के विरुद्ध थाना डी.डी. नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य संचालकों, सहयोगियों और आर्थिक लेन-देन के संबंध में पूछताछ जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर — हर खबर पर पैनी नजर।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now