कश्मीर आतंकी हमले पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, बोले हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है छत्तीसगढ़ सरकार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सरगुजा (अंबिकापुर), छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711 | 9303948009
संवाददाता : सौरभ साहू
कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत और एक के घायल होने पर कैबिनेट मंत्री ने जताई संवेदना, आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता पर दिया जोर।
सरगुजा (अंबिकापुर) ACGN : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मृत्यु तथा एक अन्य श्रमिक के घायल होने की घटना पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और मानवता के खिलाफ कायरतापूर्ण हमला बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में दिवंगत श्रमिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में कार्य करने वाले श्रमिक प्रदेश की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे निर्दोष लोगों पर हमला पूरे समाज को आहत करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संबंधित परिवारों के सतत संपर्क में है और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और ऐसे कायराना हमले भारत की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को कभी कमजोर नहीं कर सकते। आतंक फैलाने वाली शक्तियों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं, बल्कि मानवता और संवेदनशीलता का है। छत्तीसगढ़ सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
प्रधान संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


