नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘एक ओर नशामुक्त भारत, दूसरी ओर नई शराब दुकान!’ बरबसपुर पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, ग्रामीणों के विरोध को दिया समर्थन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘एक ओर नशामुक्त भारत, दूसरी ओर नई शराब दुकान!’ बरबसपुर पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, ग्रामीणों के विरोध को दिया समर्थन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009


बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान के विरोध में महिलाओं और ग्रामीणों के बीच पहुंचे पूर्व मंत्री, आबकारी विभाग से प्रस्ताव वापस लेने की मांग।

कोरबा ACGN :- ग्राम बरबसपुर में नई शराब दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का विरोध तेज हो गया है। ग्रामवासियों के बुलावे पर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस नेताओं के साथ बरबसपुर पहुंचे और धरने पर बैठे ग्रामीणों एवं महिलाओं को अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने आबकारी विभाग से ग्रामीणों की भावना का सम्मान करते हुए प्रस्तावित शराब दुकान नहीं खोलने की मांग की।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि जब पूरे गांव के लोग शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं, तब आबकारी विभाग को जबरन दुकान खोलने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उनका कहना था कि बरबसपुर के साथ रापाखर्रा, भिलाईखुर्द, कर्रानाला और आसपास के कई गांवों का सामाजिक माहौल इससे प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि भले ही ये क्षेत्र नगर निगम की सीमा में आते हों, लेकिन यहां आज भी ग्रामीण परिवेश और संस्कृति के अनुरूप जीवन चलता है।
उन्होंने कहा कि अधिकांश परिवार खेती-किसानी और मजदूरी पर निर्भर हैं तथा बच्चों की पढ़ाई, इलाज और परिवार का खर्च इसी आय से चलता है। ऐसे में शराब दुकान खुलने से सामाजिक और आर्थिक दोनों तरह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।


पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि जिस शराब दुकान को यहां स्थानांतरित करने की बात हो रही है, उससे रामपुर और पथर्रीपारा-मानसनगर क्षेत्र के लोग पहले से ही परेशान रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि उस दुकान को लेकर लगातार विरोध हो रहा है, तो उसे स्थायी रूप से बंद क्यों नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, “एक दुकान बंद होने से आबकारी विभाग का खजाना खाली नहीं हो जाएगा।”
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। पूर्व मंत्री के पहुंचने पर उनके समर्थन में नारे लगाए गए। इस दौरान उन्होंने उस मकान मालिक से दूरभाष पर चर्चा की, जहां प्रस्तावित शराब दुकान संचालित की जानी थी। कांग्रेस के अनुसार मकान मालिक ने आश्वासन दिया कि वह शराब दुकान के लिए अपना भवन उपलब्ध नहीं कराएगा और इस संबंध में आबकारी विभाग को लिखित सूचना भी देगा।
जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग के एक अधिकारी से भी दूरभाष पर चर्चा करते हुए गांव में शराब दुकान नहीं खोलने की बात कही। उन्होंने आबकारी मंत्री पर आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब और अधिक कीमत पर शराब बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि बरबसपुर में शराब दुकान का विरोध व्यापक है और वे ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
पूर्व मंत्री ने कहा, “एक ओर सरकार ‘नशामुक्त भारत’ और ‘नशामुक्त युवा’ जैसे अभियानों की शुरुआत की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर नई शराब दुकानें खोलने की तैयारी हो रही है। यह विरोधाभास समझ से परे है। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।”


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now