नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रक्तदान कर युवाओं को दिया मानव सेवा का संदेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजू गुप्ता बने प्रेरणा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रक्तदान कर युवाओं को दिया मानव सेवा का संदेश, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजू गुप्ता बने प्रेरणा

<p>सूरजपुर, छत्तीसगढ़ By ACGN – 7647981711, 9303948009संवाददाता :- संतोष यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में…</p>
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संतोष यादव


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर की सहभागिता।

सूरजपुर ACGN :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना देखने को मिली। शिविर के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री संजू गुप्ता ने स्वेच्छा से रक्तदान कर युवाओं को मानव जीवन बचाने के इस महाअभियान से जुड़ने का प्रेरक संदेश दिया।
रक्तदान के बाद संजू गुप्ता ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदान के महत्व और इससे जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे समाजहित और मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now