नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसबीआई एचटीपीएस शाखा में महिला ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास, मचा हड़कंप – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एसबीआई एचटीपीएस शाखा में महिला ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास, मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

ब्रेकिंग न्यूज़
कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

लोन संबंधी कार्य से बैंक पहुंची महिला ने अचानक उठाया आत्मघाती कदम, उपचार जारी

कोरबा ACGN:- कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एचटीपीएस शाखा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने बैंक परिसर के भीतर ही कथित तौर पर फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा उसके परिजनों को भी सूचना दी।
प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला की पहचान करुणा पाठक के रूप में हुई है, जो दर्री क्षेत्र की इरिगेशन कॉलोनी की निवासी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने किसी लोन संबंधी कार्य के सिलसिले में बैंक आई थीं। इसी दौरान उन्होंने अचानक फिनाइल की बोतल खोलकर उसे पी लिया, जिससे बैंक परिसर में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच हड़कंप मच गया।
बैंक कर्मचारियों ने बिना देर किए महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। और डायल 112 में कॉल कर इसकी जानकारी दी , प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और संबंधित अधिकारी पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं। घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही आधिकारिक जानकारी या नया अपडेट प्राप्त होगा, आपको सबसे पहले उपलब्ध कराया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now