नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल में बच्चों को दिया गया खास संदेश… एक सीख जो बदल सकती है हजारों जिंदगियां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूल में बच्चों को दिया गया खास संदेश… एक सीख जो बदल सकती है हजारों जिंदगियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

चैतन्य टेक्नो स्कूल के इन्वेस्टिचर समारोह में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया

रायपुर ACGN :- राजधानी रायपुर के आमलीडीह स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी केवल छात्र नेतृत्व के चयन तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अनुशासन, जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश लेकर आया। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की यातायात शाखा की ओर से आयोजित इस सहभागिता में विद्यार्थियों को सुरक्षित भविष्य के लिए यातायात नियमों के पालन का संकल्प भी दिलाया गया।


डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एसीपी यातायात श्रीमती सीमा अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल सहित विभिन्न छात्र पदाधिकारियों को चयनित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा, अनुशासन और टीम भावना का प्रतीक होता है।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 150 छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने व्यवहार, अनुशासन और यातायात नियमों के पालन से विद्यालय, परिवार और समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में अनुशासन को प्राथमिकता दें और दूसरों के लिए भी सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें।


सड़क सुरक्षा के विषय पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले किसी भी प्रकार का दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाना कानूनन गलत होने के साथ-साथ जीवन के लिए भी जोखिमपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वैधानिक आयु पूरी होने के बाद भी हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य सभी यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


विद्यार्थियों से यह भी अपील की गई कि वे विद्यालय में प्राप्त सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी को अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं तथा समाज में सड़क सुरक्षा जागरूकता के दूत बनकर लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।
अपने संबोधन में एसीपी सीमा अहिरवार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं है, बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात संस्कृति अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन एक प्रेरक संदेश के साथ हुआ, जिसमें कहा गया कि “अनुशासित विद्यार्थी ही सशक्त समाज की नींव होते हैं और सुरक्षित विद्यार्थी ही सुरक्षित भविष्य का निर्माण करते हैं।” विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों ने भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now