नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा पुलिस का एकता वृक्षारोपण, छात्राओं में दिखा उत्साह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कोरबा पुलिस का एकता वृक्षारोपण, छात्राओं में दिखा उत्साह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

जिला पुलिस ने विचार गोष्ठी, वृक्षारोपण और वाद-विवाद, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कोरबा ACGN :- भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला पुलिस बल कोरबा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत “एकता वृक्ष अभियान” के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


पुलिस केंद्र कोरबा में “सरदार वल्लभभाई पटेल के विचार एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प भी लिया।


इसी अवसर पर साडा कन्या विद्यालय, कोरबा में छात्राओं के लिए वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिताओं में कुल 38 छात्राओं ने भाग लिया। इनमें चित्रकला प्रतियोगिता में 15, निबंध प्रतियोगिता में 18 तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता में 5 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रिया साहू एवं अनु गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम में साडा कन्या विद्यालय के प्राचार्य श्री रणधीर सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं, रक्षित निरीक्षक श्री अनथ राम पैकरा, प्रशिक्षु सूबेदार मयंक वर्मा, प्रशिक्षु सूबेदार यूगल किशोर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


जिला पुलिस बल कोरबा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now