24 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, हत्या के आरोप में महिला गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
सीपत पुलिस ने त्वरित जांच कर हत्या के मामले का किया खुलासा, आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर जिले की सीपत पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। त्वरित विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2026 को ग्राम कौड़िया निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल ने थाना सीपत में सूचना दी कि चंद्रप्रकाश पटेल अपने घर के कोला-बाड़ी में पीठ के बल मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय बिलासपुर की सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। विवेचना के दौरान पुलिस ने परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए।
जांच में सामने आया कि मृतक चंद्रप्रकाश पटेल के ग्राम दर्राभाठा निवासी उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास के साथ पिछले लगभग दो वर्षों से परिचय और प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन भी महिला मृतक से मिलने उसके घर पहुंची थी। इस आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि घटना के दिन वह अपनी स्कूटी से चंद्रप्रकाश पटेल के घर गई थी। उस समय मृतक शराब के नशे में था और उसे लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी के अनुसार विवाद के दौरान मृतक ने उसका गला दबाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसने भी उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद उसने शव को घर की कोला-बाड़ी में छोड़ दिया और वहां से चली गई।
पुलिस ने आरोपी के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
आरोपी का नाम :
उर्वसी दास महंत उर्फ चुलबुल दास, पिता स्व. चरणसाद महंत, उम्र 30 वर्ष, निवासी दर्राभाठा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


