नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, स्वच्छता, दवा उपलब्धता और डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

सूरजपुर ACGN :- प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शुक्रवार को भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, उपचार व्यवस्था, स्वच्छता तथा अस्पताल संचालन की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने ओपीडी, वार्ड, प्रसूति कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पेयजल व्यवस्था तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं पर उनका फीडबैक भी लिया।


मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने तथा चिकित्सा उपकरणों का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “मेरे क्षेत्र की देवतुल्य जनता को बेहतर, सुगम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।”
उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने तथा गंभीर मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और संक्रमण नियंत्रण संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। इसलिए इन संस्थानों में सभी आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नियमित निरीक्षण करने, शिकायतों का त्वरित निराकरण करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार लाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now