पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों के लिए 3 अगस्त को विशेष समाधान शिविर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 981 711, 9303 948009
संवाददाता – अनादि पांडेय
पेंशन, स्पर्श पोर्टल, सेवानिवृत्ति लाभ एवं सैन्य भत्तों से जुड़ी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान।
रायपुर। मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान ‘मिशन निरंतर मिलाप 1.0’ संचालित किया जा रहा है। अभियान के चौथे चरण (सेंट्रल ईस्ट जोन) के अंतर्गत 3 अगस्त 2026 को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, शास्त्री चौक के पास, रायपुर में विशेष समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी शिकायतों एवं विसंगतियों, स्पर्श पोर्टल से जुड़ी तकनीकी और पेंशन समस्याओं, सेवानिवृत्ति लाभ, विभिन्न सैन्य भत्तों तथा अन्य संबंधित मामलों का मौके पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद और गरियाबंद जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर शिविर का अधिकतम लाभ उठाएं।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ — देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































