नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जल संरक्षण के बिना सफल नहीं होगी हर घर जल योजना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जल संरक्षण के बिना सफल नहीं होगी हर घर जल योजना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

महिला सरपंचों की राज्य स्तरीय कार्यशाला में जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन संचालन और रखरखाव पर दिया जोर



By ACGN | 7647 981 711, 9303948009


रायपुर, 30 जुलाई 2026। उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि जलापूर्ति योजनाओं के दीर्घकालीन और सुचारू संचालन के लिए जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को प्राथमिकता देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भूजल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्भरण के बिना जल जीवन मिशन की सफलता लंबे समय तक संभव नहीं होगी।
नवा रायपुर स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित गांवों की लगभग 100 महिला सरपंचों को संबोधित किया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने यूनिसेफ और एक्शन फॉर कम्युनिटी डेवलपमेंट (ACE) के सहयोग से ग्रामीण पाइपलाइन जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव विषय पर इस कार्यशाला का आयोजन किया।


उप मुख्यमंत्री ने महिला सरपंचों से गांवों में नल से जल पहुंचने के बाद ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी ली। उन्होंने पंचायतों द्वारा जलापूर्ति योजनाओं के संचालन, जल स्रोतों के संरक्षण, जल गुणवत्ता की नियमित जांच और रखरखाव शुल्क की व्यवस्था की भी समीक्षा की।


श्री साव ने कहा कि जल जीवन मिशन केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है। पंचायतों को ग्रामीणों की भागीदारी से जलापूर्ति व्यवस्था का संचालन करना होगा। उन्होंने स्टॉपडैम निर्माण, वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और तालाबों के प्राकृतिक जल प्रवाह में आने वाले अवरोधों को हटाने पर विशेष जोर दिया।


कार्यशाला में महिला सरपंचों ने अपनी पंचायतों में जल जीवन मिशन के सफल संचालन के अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन, रखरखाव, मरम्मत और दीर्घकालीन प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी तथा बेहतर कार्यप्रणालियों पर विस्तार से चर्चा की।


कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, संस्थान की निदेशक सुश्री रूबी मुखर्जी, यूनिसेफ की जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ सुश्री श्वेता पटनायक, प्रमुख अभियंता श्री के.के. मरकाम तथा अधीक्षण अभियंता श्री समीर गौड़ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now