सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बिलासपुर पुलिस का हरित संकल्प, जिलेभर में 2000 से अधिक पौधे लगाए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत थाना, चौकी और पुलिस आवासीय परिसरों में हुआ व्यापक वृक्षारोपण
By ACGN | 76479 81711, 93039 48009
बिलासपुर, 30 जुलाई 2026। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बिलासपुर जिला पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जिलेभर में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना, चौकी, पुलिस लाइन तथा पुलिस आवासीय परिसरों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 2000 से अधिक पौधे लगाए गए।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, प्रकृति के संरक्षण का संदेश देना तथा मातृत्व के सम्मान को समाज से जोड़ते हुए अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।

निलयम पुलिस आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव, डीएसपी लाइन श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया था। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण में योगदान दे। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। जिला पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है

कि वे सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान से जुड़ें।
प्रदीप मिश्रा
संपादक, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


