नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 80% राशि आहरित, निर्माण अधूरा! तिलकेजा के पूर्व सरपंच पर शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप, कलेक्टर से जांच और वसूली की मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

80% राशि आहरित, निर्माण अधूरा! तिलकेजा के पूर्व सरपंच पर शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप, कलेक्टर से जांच और वसूली की मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़


By ACGN | 7647981711, 9303948009

कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा में शासकीय निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है। जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए पूर्व सरपंच कुलसिंह कंवर पर निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत राशि का अधिकांश हिस्सा आहरित करने के बावजूद कार्य अधूरा छोड़ने और शासकीय धन के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। शिकायत में निष्पक्ष जांच कर राशि की वसूली एवं नियमानुसार कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।


शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में स्वीकृत स्वामी आत्मानंद विद्यालय के नवीनीकरण कार्य के लिए जारी राशि का लगभग 80 प्रतिशत भुगतान निकाल लिया गया, लेकिन निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं किया गया। आरोप है कि अधूरे निर्माण के कारण विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि विधायक निधि से स्वीकृत मंच एवं शेड (परची) निर्माण के लिए भी राशि आहरित कर ली गई, लेकिन संबंधित कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है तथा विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर सवाल उठ रहे हैं।
जनपद सदस्य किशन लाल कोसले ने कलेक्टर से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, अधूरे निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों से शासकीय राशि की वसूली कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
शिकायत की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को भी प्रेषित की गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत पर जांच की प्रक्रिया प्रारंभ किए जाने की प्रतीक्षा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now