चोरी का खेल बेनकाब! दो चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाला कारोबारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
सूने मकान और निर्माणाधीन भवन में हुई दो बड़ी चोरियों का खुलासा, गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों, एक विधि से संघर्षरत बालक तथा चोरी का सामान खरीदने वाले एक बर्तन व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के गैस सिलेंडर, चांदी का पायल, तांबा तार तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।
पहला मामला सुभाष नगर क्षेत्र का है, जहां मकान मालिक के परिवार सहित बाहर जाने का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपियों ने घर का ताला तोड़ दिया। घर से दो गैस सिलेंडर, चांदी के आभूषण, सोने के जेवर, किराना सामान सहित लगभग 90 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
दूसरा मामला भवानी शंकर षडंगी कॉलोनी स्थित एक निर्माणाधीन मकान का है। यहां से कॉपर केबल, विद्युत पैनल, बोर्ड और अन्य विद्युत सामग्री चोरी कर ली गई थी। इस मामले में भी लगभग 90 हजार रुपये की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही थी।
जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि सूने मकान से चोरी किए गए गैस सिलेंडर और अन्य सामान को बेच दिया गया था, जबकि निर्माणाधीन मकान से चोरी किए गए कॉपर केबल का प्लास्टिक जलाकर तांबा निकालकर कबाड़ व्यवसायी को बेच दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का गैस सिलेंडर, जला हुआ तांबा तार, एक जोड़ी चांदी का पायल तथा चोरी में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में संबंधित व्यवसायी ने भी चोरी का सामान खरीदना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। एक आरोपी विधि से संघर्षरत बालक होने के कारण उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पूरे प्रकरण की विवेचना और आरोपियों की गिरफ्तारी में कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि चोरी का सामान खरीदने वाले लोग भी अपराध को बढ़ावा देते हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ भी समान कठोरता से कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


