नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क से सम्मानजनक स्थान तक: महापौर ने आनंद बाजार पहुंचकर विस्थापित व्यापारियों को जल्द सुविधाएं देने के दिए निर्देश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क से सम्मानजनक स्थान तक: महापौर ने आनंद बाजार पहुंचकर विस्थापित व्यापारियों को जल्द सुविधाएं देने के दिए निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

महाराणा प्रताप चौक और घंटाघर मार्ग से स्थानांतरित कंबल-कपड़ा व्यवसायियों की समस्याएं सुनीं, साफ-सफाई, बिजली और जल निकासी व्यवस्था सुधारने के निर्देश

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने गुरुवार को बुधवारी बाजार के सामने स्थित नवनिर्मित आनंद बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ आनंद बाजार परिसर और पौनी पसारी के समीप उस स्थान का जायजा लिया, जहां महाराणा प्रताप चौक एवं घंटाघर रोड से विस्थापित किए गए कंबल, कपड़ा एवं अन्य फुटपाथ व्यवसायियों को व्यवस्थित रूप से स्थान उपलब्ध कराया गया है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने विस्थापित व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को केवल स्थान उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मानजनक वातावरण में व्यवसाय करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।


महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर अनियोजित ढंग से व्यवसाय कर रहे लोगों को व्यवस्थित वेंडिंग जोन उपलब्ध कराना है, ताकि यातायात व्यवस्था भी सुचारु रहे और व्यवसायियों को भी स्थायी एवं सुरक्षित स्थान मिल सके। इसी सोच के तहत कोसाबाड़ी में फल, सब्जी एवं स्वल्पाहार विक्रेताओं के लिए वेंडिंग जोन विकसित किया गया है और अब आनंद बाजार के माध्यम से अन्य व्यवसायियों को भी व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत बुधवारी बाजार के सामने निर्मित आनंद बाजार में 50 से अधिक दुकानों का निर्माण कराया गया है, जिनका आवंटन विभिन्न व्यवसायियों को किया गया है। अनेक व्यवसायी यहां अपने प्रतिष्ठान संचालित भी करने लगे हैं। सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को चरणबद्ध तरीके से यहां स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्य दोनों में सुधार होगा।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने आनंद बाजार परिसर और बुधवारी बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित सफाई, कचरे का तत्काल उठाव और निर्धारित स्थान तक उसका परिवहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित बाजार ही नागरिकों एवं व्यापारियों दोनों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करता है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद पंकज देवांगन, एल्डरमैन दीपक यादव, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में व्यवसायी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now