नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेलवे स्टेशनों पर अब अपराधियों की खैर नहीं! कैमरों की नजर, रात की चेकिंग और नशा तस्करों पर संयुक्त प्रहार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेलवे स्टेशनों पर अब अपराधियों की खैर नहीं! कैमरों की नजर, रात की चेकिंग और नशा तस्करों पर संयुक्त प्रहार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

आईजी रामगोपाल गर्ग ने रेलवे सुरक्षा को लेकर कसी कमर, सीसीटीवी-एफआरएस से निगरानी और गांजा-नशीली दवाओं की तस्करी पर संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुर ACGN:- रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों के माध्यम से होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। 28 जुलाई 2026 को आयोजित इस बैठक में रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस और बिलासपुर रेंज के रेलवे लाइन से जुड़े जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य रेलवे क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाना, अपराधियों पर निगरानी बढ़ाना और पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल तथा शासकीय रेल पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

कैमरों की नजर में होंगे संदिग्ध – आईजी ने रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ फेशियल रिकग्निशन सिस्टम लगाने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए सभी संबंधित जिला पुलिस अधीक्षकों को आदतन अपराधियों, नशा तस्करों और लापता बच्चों का डेटाबेस तैयार कर रेलवे सुरक्षा बल को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
इस तकनीक का उद्देश्य रेलवे परिसरों में संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और अपराधियों की निगरानी को और प्रभावी बनाना है।
ट्रेनों में नशे की तस्करी पर संयुक्त प्रहार
रेलवे के माध्यम से गांजा, हेरोइन, नशीली गोलियां और इंजेक्शन सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस और जिला पुलिस की संयुक्त जांच टीम बनाने के निर्देश दिए गए।
रेलवे मार्ग से होने वाली अवैध गतिविधियों पर अचानक जांच और निगरानी बढ़ाई जाएगी। इसी तरह रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाले कबाड़ कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
रात में स्टेशन परिसर पर रहेगी कड़ी नजर – रेलवे स्टेशन परिसरों में रात के समय असामाजिक तत्वों के जमावड़े को लेकर भी आईजी ने सख्त रुख अपनाया। रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और रात में रुकने वाली ट्रेनों की प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
स्टेशन परिसर में खड़े लावारिस वाहनों की भी सघन जांच की जाएगी, ताकि किसी आपराधिक गतिविधि में उनका उपयोग न हो सके।


महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा पर जोर – महिला यात्रियों से छेड़छाड़, चोरी, मानव तस्करी और अन्य घटनाओं की रोकथाम के लिए रेल मदद जैसी व्यवस्थाओं और रेलवे सुरक्षा बल के सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया। यात्रियों की शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
ट्रैफिक और रेलवे ढांचे पर भी चर्चा – बैठक में सक्ती के जेठा स्टेशन अंडरब्रिज की तकनीकी खामियों की जांच के लिए संयुक्त सर्वे कराने का निर्णय लिया गया। पेंड्रा, खरसिया और सक्ती में यातायात दबाव की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज संबंधी प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
बाराद्वार में रविवार के बाजार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
साइबर अपराधियों पर भी निगरानी – रेलवे वाई-फाई का दुरुपयोग कर आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान के लिए विशेष साइबर अभ्यास आयोजित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस और रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को डिजिटल माध्यमों पर भी निगरानी मजबूत करने को कहा गया।
बैठक में बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सक्ती जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेल पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
आईजी श्री रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेलवे सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। रेलवे स्टेशन, ट्रेन और रेलवे परिसर में अपराधियों की गतिविधियों पर तकनीक, संयुक्त जांच और रात्रि निगरानी के माध्यम से प्रभावी अंकुश लगाया जाए।
रेलवे सुरक्षा को लेकर हुई इस बैठक के बाद अब यात्रियों की सुरक्षा, नशे की तस्करी, अवैध कबाड़, संदिग्ध गतिविधियों और साइबर अपराधों पर पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त निगरानी और कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now