नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेटियों की सुरक्षा पर रतनपुर पुलिस की पहल, स्कूल में गूंजा जागरूकता का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेटियों की सुरक्षा पर रतनपुर पुलिस की पहल, स्कूल में गूंजा जागरूकता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009

चेतना कार्यक्रम में छात्राओं को बाल सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक

बिलासपुर ACGN:- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे बहुउद्देशीय चेतना कार्यक्रम के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा और कानून से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में पुलिस ने छात्राओं को समझाया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपने साथ होने वाली गलत गतिविधियों की जानकारी परिवार, शिक्षकों या पुलिस को तत्काल देनी चाहिए। छात्राओं को सही स्पर्श और गलत स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए बालिकाओं के अधिकारों और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के बारे में भी जानकारी दी गई।


महिला सुरक्षा के विषय में छात्राओं को छेड़छाड़, घरेलू हिंसा और दहेज संबंधी अपराधों से बचाव तथा उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है, ताकि किसी भी परिस्थिति में वे भय के कारण चुप न रहें।

साइबर दुनिया में सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा – कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों को लेकर भी छात्राओं को जागरूक किया गया। सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क में सावधानी बरतने, व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने तथा ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए गए।
साइबर बुलिंग और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले अपराधों की जानकारी देते हुए छात्राओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या ठगी की स्थिति में तत्काल परिजनों और पुलिस को जानकारी देना चाहिए।

मुश्किल समय में घबराएं नहीं, आवाज उठाएं – पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्हें बताया गया कि विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय आसपास के लोगों से मदद मांगें और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना दें। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए बिना भय के अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में आपातकालीन सहायता के लिए 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 सहित पुलिस सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर छात्राएं तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें।

नशे से दूर रहने का दिया संदेश – पुलिस ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास नशे से जुड़ी गतिविधियों के प्रति सजग रहने की समझाइश दी गई। उन्हें सही और गलत के बीच अंतर समझाते हुए कानून का पालन करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
रतनपुर पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्राओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। पुलिस ने संदेश दिया कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, विद्यालय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर चुप न रहने और समय रहते सहायता लेने का संदेश दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now