किराना दुकान के 20 के किराना सामान पर हुआ विवाद, डंडे से सिर पर वार कर ग्रामीण की हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN – 7647981711, 9303948009
खुरदुर गांव में 42 वर्षीय सिदेशी बघेल की हत्या से सनसनी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा
किराना दुकान में पैसों के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष, पुलिस ने रक्तरंजित डंडा और कपड़े जब्त कर दोनों आरोपियों को भेजा न्यायिक रिमांड।
बिलासपुर ACGN:- जिले के कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदूर में मामूली लेन-देन का विवाद एक परिवार के लिए हमेशा का दर्द बन गया। किराना दुकान से सामान लेने के बाद भुगतान को लेकर हुई बहस देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें 42 वर्षीय ग्रामीण सिदेशी बघेल की बांस के डंडे से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। मामले में कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली।
पुलिस के अनुसार घटना 29 जुलाई 2026 की रात लगभग 9:10 बजे ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर के सामने हुई। आरोपियों द्वारा दुकान से सामान लेने के बाद पैसे बाद में देने की बात कही गई। इसी दौरान मृतक सिदेशी बघेल ने दुकानदार से कहा कि सामान का भुगतान तुरंत कराया जाए। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि निखिल यादव (23 वर्ष), निवासी कलारतराई तथा अंकुश रजक (22 वर्ष), निवासी ग्राम खुरदूर ने मिलकर बांस के डंडे से सिदेशी बघेल के सिर पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटा पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मर्ग कायम किया गया और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह तथा एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ और गवाहों के समक्ष दिए गए मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बांस का डंडा (आला-ए-कत्ल) तथा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर विधिवत जब्त किए। पूरी जब्ती एवं मेमोरेंडम की कार्रवाई की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कर डिजिटल साक्ष्य भी सुरक्षित किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी तथा चिकित्सीय परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक संजय श्याम, जलेश्वर साहू, खिलावन नेताम, कौशल बिंझवार और विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि छोटे-छोटे विवाद यदि समय रहते शांत नहीं किए जाएं तो वे गंभीर अपराध का रूप ले सकते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस की सहायता लें।
✍️ प्रदीप मिश्रा
संपादक – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


