नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संजय यादव के नाम 7.50 लाख की क्षतिपूर्ति, वारिसों को 15 दिन में दावा पेश करने का मौका – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

संजय यादव के नाम 7.50 लाख की क्षतिपूर्ति, वारिसों को 15 दिन में दावा पेश करने का मौका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग की अनुशंसा पर राज्य शासन ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि, वैध वारिसों को प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होने की सूचना

रायपुर ACGN:- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली की अनुशंसा के आधार पर राज्य शासन द्वारा मृतक संजय यादव (सेन), निवासी नंदी चौक, लालपुर, थाना टिकरापारा, रायपुर के वैध वारिसों के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन ने मृतक के वैधानिक वारिसों को निर्धारित अवधि में अपना दावा प्रस्तुत करने की सूचना जारी की है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार मृतक संजय यादव (सेन) और उनकी पत्नी, दोनों का निधन हो चुका है। ऐसी स्थिति में स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि उनके वैध वारिसों को प्रदान की जानी है। इसके लिए संबंधित वारिसों को स्वयं को मृतक का वैध उत्तराधिकारी सिद्ध करने वाले आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत करना होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समाचार जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर वैधानिक वारिसों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में उपस्थित होना होगा। निर्धारित समयावधि में दावा प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि के संबंध में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की ओर से वैध वारिसों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयसीमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ अपना दावा प्रस्तुत करें, ताकि स्वीकृत क्षतिपूर्ति राशि के संबंध में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now