गुरु पूर्णिमा पर गुरु भक्ति में डूबा केसिंगा, धार्मिक व शैक्षणिक संस्थानों में हुए श्रद्धा और सम्मान के आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
केसिंगा, कालाहांडी (ओडिशा)
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – बिनोद कुमार जैन
गुरु वंदना, प्रवचन और शिक्षक सम्मान कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं विद्यार्थियों ने लिया भाग।
राजनांदगांव:- गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को कालाहांडी जिले के केसिंगा शहर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। शहर के महावीर जैन भवन, तेरापंथ भवन, अग्रसेन भवन तथा सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों में गुरु वंदना, प्रवचन और सम्मान समारोह आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं और विद्यार्थियों ने अपने-अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

महावीर जैन भवन में आयोजित कार्यक्रम में थानकवासी जैन संप्रदाय की साध्वी वैभव श्री जी ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और अज्ञान के अंधकार से निकालकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने गुरु के प्रति समर्पण, सेवा और श्रद्धा को जीवन का सर्वोच्च आदर्श बताया।
तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण जी के सुयोग्य शिष्य मुनि श्री हिमांशु कुमार जी तथा मुनि श्री हेमंत कुमार जी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रवचन दिए। मुनि श्री हिमांशु कुमार जी ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च है। गुरु के मार्गदर्शन के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा रहता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से गुरु की आज्ञा का पालन करते हुए सदाचार, संयम और सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुनि श्री हेमंत कुमार जी ने भी गुरु परंपरा की महत्ता बताते हुए आचार्य महाश्रमण जी के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
शहर के विभिन्न विद्यालयों और शिक्षा संस्थानों में भी गुरु पूर्णिमा उत्साहपूर्वक मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को समझा। पूरे दिन शहर में भजन-कीर्तन, गुरु वंदना और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
प्रांतीय तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जैन ने भी अपने संबोधन में कहा कि गुरु से बड़ा इस संसार में कोई पद नहीं है। गुरु का सान्निध्य और उनका मार्गदर्शन ही मनुष्य के जीवन को सफल, सार्थक और श्रेष्ठ बनाता है।
प्रदीप मिश्रा
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


