इंडियन आइडल–16 विजेता ज्योतिर्मयी नायक का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
भुवनेश्वर, ओड़िशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज, ओड़िशा ब्यूरो
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि की घोषणा की, संगीत के माध्यम से समाजसेवा की सराहना
भुवनेश्वर ACGN:- ओड़िशा की प्रतिभाशाली गायिका एवं इंडियन आइडल सीजन–16 की विजेता ज्योतिर्मयी नायक का मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अपने सरकारी आवास पर सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनकी राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
ज्योतिर्मयी नायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्हें इंडियन आइडल की विजेता ट्रॉफी दिखाई और प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने के पीछे अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और समर्पण की यात्रा साझा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद, उनकी असाधारण प्रतिभा और अथक परिश्रम ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर विजेता बनाया है, जिससे पूरे ओड़िशा का गौरव बढ़ा है।

मुख्यमंत्री श्री माझी ने कहा कि ज्योतिर्मयी नायक आज नई पीढ़ी के उभरते गायकों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात की सराहना की कि ज्योतिर्मयी अपनी संगीत प्रतिभा का उपयोग समाजसेवा के लिए भी कर रही हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ज्योतिर्मयी राज्य के विभिन्न कैंसर अस्पतालों में संगीत चिकित्सा के माध्यम से मरीजों का मनोबल बढ़ाने और उनके मानसिक कष्ट कम करने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि संगीत को स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है और भविष्य में नई दिशा देने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि ज्योतिर्मयी की यह राष्ट्रीय उपलब्धि पूरे ओड़िशा के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी सफलता से राज्य की कला और संगीत प्रतिभा को देशभर में नई पहचान मिली है तथा युवाओं को अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर ज्योतिर्मयी नायक के पिता श्री चक्रधर नायक और माता श्रीमती गौरी नायक भी उपस्थित रहे। वहीं कीट, किस और किम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत ने भी ज्योतिर्मयी की सफलता को देश, ओड़िशा तथा कीट–किस परिवार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए उन्हें सम्मानित करने के लिए 5 लाख रुपए की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


