नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलों के विकास की नई दिशा तय करेगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलों के विकास की नई दिशा तय करेगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल विशेषज्ञों ने प्रतिभाओं को निखारने और खेल अधोसंरचना मजबूत करने पर किया मंथन

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और बेहतर अवसर देने की दिशा में आयोजित प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का समापन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में हुआ। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित इस आयोजन में देशभर से पहुंचे खेल प्रशासकों, नीति निर्माताओं, खेल वैज्ञानिकों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर व्यापक चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए विचार-विमर्श से छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के खेल विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्कृष्ट खेल मिशन के तहत खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए इस वर्ष बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी गई है, जिन्हें आगे चलकर शासकीय सेवाओं में लाभ मिलेगा।


उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे बड़े आयोजन किए गए हैं। बस्तर ओलंपिक में करीब चार लाख और सरगुजा ओलंपिक में लगभग साढ़े तीन लाख खिलाड़ियों ने भागीदारी कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में खेल की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें उचित प्रशिक्षण और संसाधनों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि यह स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों के हित में लगातार कार्य हो रहे हैं।


श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियां युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। प्राथमिक स्तर से ही बच्चों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉन्क्लेव में मिले विशेषज्ञों के सुझावों और निष्कर्षों को शामिल कर प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे प्रदेश की खेल व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, संचालक श्रीमती तनुजा सलाम, ओलंपियन श्री जिन्सन जॉनसन, खेल वैज्ञानिक डॉ. रत्नेश सिंह, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव श्री विक्रम सिसोदिया, हाई परफॉर्मेंस विशेषज्ञ श्री रोनक कोठारी, खेलो इंडिया के उप महानिदेशक श्री मयंक श्रीवास्तव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर श्री राजेश चौहान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, दस रजत और छह कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक हासिल किए थे।
मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को दो लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए। इसके अलावा टीम खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला फुटबॉल टीम को 22 लाख रुपए, पुरुष फुटबॉल टीम को साढ़े 16 लाख रुपए और पुरुष हॉकी टीम को नौ लाख रुपए की राशि दी गई।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने सरकार की इस पहल को खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में नई उम्मीद जगी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now