नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सीएम हेल्पलाइन की शिकायत ने खोली गड़बड़ी की परतें, पंचायत सचिव तत्काल निलंबित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत ने खोली गड़बड़ी की परतें, पंचायत सचिव तत्काल निलंबित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

रायपुर ACGN:- प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के क्रम में रायपुर जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत नायकबांधा की तत्कालीन पंचायत सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार की गई जांच में ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण के चार कार्यों में अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के नियम-4 के तहत श्रीमती विजयलक्ष्मी तारक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप अनियमितता एवं लापरवाही के मामलों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”।
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
संपर्क: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now