शिक्षा, सेवा और संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, जरूरतमंदों की हरसंभव सहायता का लिया संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल की मौजूदगी में संगठन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सदस्यता विस्तार और पुरी में मारवाड़ भवन निर्माण पर हुई विस्तृत चर्चा।
बलांगीर ACGN:- उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि समाज के किसी भी वरिष्ठ नागरिक, बुजुर्ग अथवा आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद व्यक्ति का कोई आवश्यक कार्य केवल आर्थिक अभाव के कारण नहीं रुकने दिया जाएगा। संगठन ऐसे लोगों की यथासंभव सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

रविवार को स्थानीय राधारानी पाड़ा स्थित मारवाड़ी सेवा सदन में उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल के बलांगीर आगमन के अवसर पर कोर सदस्यों एवं प्रांतीय सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में समाज की भूमिका को और सशक्त बनाने, संगठन की सदस्यता बढ़ाने तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान पुरी में प्रस्तावित मारवाड़ भवन के लिए भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी और भविष्य में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी।
बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने की। कार्यक्रम के अंत में महासचिव कन्हैया लाल अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेष रूप से बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है तथा इसी भावना के साथ सेवा कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


