नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बारिश से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी!  130 से ज्यादा जवानों को दिए गए पारदर्शी रेनकोट? – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बारिश से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी!  130 से ज्यादा जवानों को दिए गए पारदर्शी रेनकोट?

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN
7647981711 | 9303948009

बरसात में भी यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने की विशेष तैयारी, नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील।

बिलासपुर, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़। बारिश के मौसम में आम लोगों की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस को विशेष रूप से मानसून ड्यूटी के लिए तैयार किया गया है।

इसके तहत यातायात शाखा में तैनात 130 से अधिक जवानों को उच्च गुणवत्ता वाले पारदर्शी रेनकोट वितरित किए गए हैं, ताकि तेज बारिश के दौरान भी वे बिना किसी बाधा के अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें।


यातायात पुलिस का कहना है कि बारिश के दिनों में शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिसके कारण वाहन चालक अनजाने में दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ऐसे समय में यातायात पुलिस की सक्रिय मौजूदगी और त्वरित मार्गदर्शन बेहद आवश्यक हो जाता है।


इसी आवश्यकता को देखते हुए सभी जवानों को पारदर्शी रेनकोट उपलब्ध कराए गए हैं। इन रेनकोटों की विशेषता यह है कि इन्हें पहनने के बाद भी पुलिसकर्मी की वर्दी स्पष्ट दिखाई देती है, जिससे आम नागरिक दूर से ही यातायात पुलिस की पहचान कर सकेंगे और आवश्यक सहायता आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। इससे बारिश के दौरान भी यातायात प्रबंधन अधिक प्रभावी और व्यवस्थित रहेगा।


यातायात पुलिस ने शहरवासियों और वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी भी जारी की है। नागरिकों से अपील की गई है कि भारी बारिश या दृश्यता कम होने की स्थिति में वाहन की गति नियंत्रित रखें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, जलभराव वाले मार्गों पर अनावश्यक जोखिम न लें तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें। जल्दबाजी और लापरवाही न केवल स्वयं के लिए बल्कि अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकती है।


यातायात पुलिस ने कहा है कि मानसून के दौरान नागरिकों का सहयोग ही सुरक्षित और सुचारु यातायात व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है। यदि सभी लोग जिम्मेदारी के साथ यातायात नियमों का पालन करेंगे तो बारिश के मौसम में भी शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित, सरल, सुगम और व्यवस्थित बनी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now