24 घंटे… और खुल गया स्कूल चोरी का बड़ा राज! आखिर कौन थे पर्दे के पीछे?
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN- 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
निर्माणाधीन स्कूल से करीब ₹2 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, छह आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ के रामभांठा स्थित संत माईकेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माणाधीन भवन में हुई करीब ₹2 लाख की चोरी का खुलासा कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल छह आरोपियों तथा चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन विधि से संघर्षरत अपचारी बालक भी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, स्कूल प्रबंधन की ओर से रोमानुस कुजूर ने 24 जुलाई को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 जुलाई को विद्यालय बंद करने के बाद 20 जुलाई की सुबह निर्माणाधीन भवन का ताला टूटा मिला और वहां से वायरिंग वायर, प्लम्बिंग सामग्री, पेंट, तड़ित चालक सहित अन्य निर्माण सामग्री चोरी हो चुकी थी। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख बताई गई। शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथियों राहिल एक्का तथा अन्य अपचारी बालकों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नए बिजली के तारों को सुनसान स्थान पर जलाकर उनमें से तांबा निकाला और अपने परिचित अनुज टंडन एवं विजय बंजारे की मदद से स्कूटी में ले जाकर कबाड़ी आशिक रब्बानी और प्रकाश चौहान को बेच दिया। पुलिस ने फरार चल रहे अनुज टंडन को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन तड़ित चालक, चोरी के तार बेचने से प्राप्त ₹150 नकद, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी तथा दोनों कबाड़ियों से कुल 11 किलोग्राम जला हुआ बिजली का तार बरामद किया। बरामद साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक कमलेश यादव तथा आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता प्रत्येक अपराध का त्वरित खुलासा कर आरोपियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चोरी का सामान खरीदने और बेचने वाले भी अपराध में समान रूप से भागीदार हैं तथा उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
अपने क्षेत्र के छोटे-बड़े समाचार, घटना, दुर्घटना, भ्रष्टाचार एवं अपनी संस्था के विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


