नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हरियर मुंगेली अभियान का चौथा चरण सम्पन्न, 30 छायादार पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हरियर मुंगेली अभियान का चौथा चरण सम्पन्न, 30 छायादार पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी ने पुलिस लाइन रोड पर पौधरोपण कर नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।


मुंगेली। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दसवें वर्ष के चौथे चरण का सफल आयोजन पुलिस लाइन रोड, मुंगेली में किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों और पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर नीम, कदम, बादाम एवं गुलमोहर सहित 30 छायादार पौधों का रोपण किया। पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे के चारों ओर ट्री गार्ड भी लगाए गए।


कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य सतपाल मक्कड़ और श्रेणिक पारख ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और संतुलित जलवायु उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, बढ़ते तापमान और मौसम में हो रहे असामान्य बदलावों जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है।

ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
अभियान के प्रभारी धनराज परिहार एवं सहप्रभारी रवि साहू ने बताया कि संस्था पिछले नौ वर्षों से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इस बार पुलिस लाइन मार्ग का चयन इसलिए किया गया क्योंकि इस क्षेत्र में छायादार वृक्षों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उनका कहना था कि वृक्षों का सीधा संबंध वर्षा चक्र, भू-जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन से है। यदि समय रहते अधिक से अधिक वृक्ष नहीं लगाए गए तो भविष्य में पर्यावरणीय संकट और गहरा सकता है।


उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर जनआंदोलन बनना चाहिए। हर व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में मुंगेली को और अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है।


इस अवसर पर संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, सहसंयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, सतपाल मक्कड़, गोखलेश सिंह, देवेंद्र परिहार, श्रेणिक पारेख, आशीष सोनी, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, सुनील वाधवानी, देवशंकर श्रीवास्तव, कोमल चौबे, नागेश साहू, राहुल मल्लाह, पवन यादव, आर्या सिंह, मुकेश पांडेय, वासु पांडेय, रवि साहू, धीरज जैन, पप्पू शर्मा, वैभव ताम्रकार, देवेंद्र सिंह, अजय चंद्राकर, चित्रकांत सिंह, संतोष जांगड़े, श्रीओम सिंह, रघुराज सिंह, सुरेश यादव, सुमित उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। इनमें संतोष सोनकर, अरविंद रूपवानी, विजेंद्र मानिकपुरी, सोमेश नंदवानी, प्रियांक गुप्ता, नितेश लालवानी, प्रद्युम्न सिंह, सागर वैष्णव, व्यास सिंह, प्रकाश दुबे, आदर्श केशरवानी एवं जयकुमार मार्को भी शामिल रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”  निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now