नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राहगीरों की पुकार पर हरकत में SECL, छाल-एड़ू मार्ग की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राहगीरों की पुकार पर हरकत में SECL, छाल-एड़ू मार्ग की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – अनिता गर्ग

पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत तेज, स्थानीय लोगों ने राहत की जताई उम्मीद, प्रशासन से नियमित निगरानी की मांग


रायगढ़, 25 जुलाई 2026। छाल-एड़ू मार्ग पर पहली बारिश के बाद बने बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था।

सड़क की खराब स्थिति से रोजाना गुजरने वाले राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की लगातार शिकायतों और बढ़ती समस्या को देखते हुए SECL ने सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।


SECL सबेरिया परियोजना की टीम द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर बने गहरे गड्ढों का भराव किया जा रहा है। इस कार्य की निगरानी सामाजिक कार्यकर्ता एवं ओबीसी महासभा बिलासपुर संभाग के उपाध्यक्ष चेतु राम साहू स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर कर रहे हैं।

बताया गया कि मरम्मत कार्य कल से लगातार जारी है और इसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में इस मार्ग पर कई वाहन कीचड़ में फंस गए थे, जिससे घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों, ग्रामीणों और आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सड़क की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार मरम्मत की मांग उठाई थी।


मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने SECL की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि सड़क जल्द ही पूरी तरह आवागमन योग्य हो जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि पूरे मानसून के दौरान इस मार्ग की नियमित निगरानी की जाए और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

“अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़”

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र की खबरें एवं विज्ञापन प्रकाशित कराने के लिए संपर्क करें: 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now