नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में 14 लाख की लोहे की हेराफेरी का खुलासा, फर्जी ड्राइवर और बदले नंबर प्लेट से रची गई थी साजिश – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ में 14 लाख की लोहे की हेराफेरी का खुलासा, फर्जी ड्राइवर और बदले नंबर प्लेट से रची गई थी साजिश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

एमएसपी प्लांट से 30 टन एमएस चैनल और एमएस बीम की हेराफेरी मामले में चार गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमएसपी प्लांट से लगभग ₹14.22 लाख मूल्य के करीब 30 टन एमएस चैनल और एमएस बीम की सुनियोजित हेराफेरी का पर्दाफाश किया है। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार यह मामला साधारण चोरी का नहीं, बल्कि पूरी योजना के साथ अंजाम दी गई आर्थिक धोखाधड़ी का है। आरोपियों ने फर्जी ड्राइवर, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस तथा दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन का नंबर प्लेट लगाकर एमएसपी प्लांट से माल लोड कराया और उसे निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय बेच दिया।
पुलिस के अनुसार 25 नवंबर 2025 को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि एमएसपी प्लांट जामगांव से जमशेदपुर भेजे जाने वाले लगभग ₹14,22,783 मूल्य के एमएस चैनल और एमएस बीम को वाहन क्रमांक सीजी-15-एसी-2383 में लोड कराया गया था। स्वयं को विनोद साहू बताने वाले व्यक्ति ने ट्रांसपोर्टर के ड्राइवर के रूप में माल लिया, लेकिन वह निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचा। बाद में जांच में पता चला कि ड्राइवर की पहचान और दस्तावेज दोनों फर्जी थे।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने एमएसपी प्लांट के अभिलेख, लोडिंग दस्तावेज, ट्रांसपोर्टर तथा वाहन मालिक से जानकारी जुटाई। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पूछताछ के बाद पुलिस भगतपुरी गोस्वामी तक पहुंची। पूछताछ में उसने पूरे षड्यंत्र का खुलासा करते हुए बताया कि उसने फर्जी नाम से काम करने वाले ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी, वाहन मालिक विकास मल्लिक, तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय रवानी और प्रेम रवानी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर के वाहन का नंबर प्लेट लगाकर एमएसपी प्लांट से माल उठाया और उसे जमशेदपुर पहुंचाने के बजाय अन्यत्र बेच दिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित लगभग 30 टन लोहे का सौदा करीब ₹7 लाख में किया गया था। पुलिस के अनुसार खरीदार अभय रवानी ने माल और ट्रक अपने परिचित राजीव मल्लिक निवासी धनबाद को बेच दिया। पुलिस अब राजीव मल्लिक और फर्जी ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि मामले में साक्ष्य मिटाने और सामूहिक रूप से योजनाबद्ध अपराध करने के तथ्य सामने आने पर भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस जटिल आर्थिक अपराध के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राव, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी तथा आरक्षक विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तकनीकी जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण से लंबे समय से लंबित इस मामले का सफल खुलासा हो सका।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत रायगढ़ पुलिस आर्थिक अपराध करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। योजनाबद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर नहीं रहने दिया जाएगा, चाहे वह किसी भी राज्य या गिरोह से जुड़ा हो।”


गिरफ्तार आरोपी
भगतपुरी गोस्वामी (48 वर्ष), निवासी पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)
तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख (30 वर्ष), निवासी अर्स, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा (झारखंड)
अभय कुमार रवानी (24 वर्ष), निवासी हरीना बस्ती, थाना बरोरा, जिला धनबाद (झारखंड)
प्रेम कुमार रवानी (24 वर्ष), निवासी हरीना बस्ती, थाना बरोरा, जिला धनबाद (झारखंड)

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now