नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रथयात्रा विवाद पर इस्कॉन झुका, गजपति महाराजा की सलाह मानने का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रथयात्रा विवाद पर इस्कॉन झुका, गजपति महाराजा की सलाह मानने का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज, ओड़िशा ब्यूरो

पारंपरिक तिथि और श्रीमंदिर की धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान करने की घोषणा, विवाद थमने की उम्मीद

भुवनेश्वर ACGN:- श्रीक्षेत्र पुरी की रथयात्रा पारंपरिक तिथि से अलग आयोजित किए जाने को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच इस्कॉन ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए स्पष्ट किया है कि वह श्रीक्षेत्र पुरी की परंपराओं का पूरा सम्मान करता है और गजपति महाराजा (ठाकुर राजा) की सलाह एवं दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।
इस्कॉन–अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष मधुपंडित दास ने गुरुवार को जारी अपने बयान में कहा कि संगठन भगवान श्री जगन्नाथ तथा श्रीक्षेत्र पुरी श्री जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं का पूर्ण सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि गजपति महाराजा द्वारा दिए गए सुझावों और मार्गदर्शन का इस्कॉन पालन करेगा तथा भविष्य में भी धार्मिक मर्यादाओं का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।


मधुपंडित दास ने कहा कि रथयात्रा का इस्कॉन से ऐतिहासिक संबंध रहा है। इस्कॉन के संस्थापक श्रील प्रभुपाद के मार्गदर्शन में इस महोत्सव को विश्वभर में नई पहचान मिली। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न देशों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग तिथियों पर रथयात्रा आयोजित करने की परंपरा रही है, लेकिन श्रीक्षेत्र पुरी की परंपराओं और वहां की तिथि-व्यवस्था का अपना विशिष्ट धार्मिक महत्व है।
उन्होंने कहा कि रथयात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की गहरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस कारण श्रीमंदिर में प्रचलित परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं का पालन अत्यंत आवश्यक है।


इस्कॉन बेंगलुरु ने भी स्पष्ट किया है कि वह पारंपरिक अवधि से बाहर रथयात्रा आयोजित करने के पक्ष में नहीं है तथा भविष्य में श्रीक्षेत्र पुरी श्रीमंदिर की परंपराओं और धार्मिक मर्यादाओं का पूरी निष्ठा से पालन करेगा।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पारंपरिक तिथि से अलग रथयात्रा आयोजित किए जाने को लेकर व्यापक विवाद उत्पन्न हो गया था। अब इस्कॉन द्वारा गजपति महाराजा की सलाह स्वीकार किए जाने के बाद इस विवाद के शांत होने और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now