सूरज से रोशन होगा भविष्य: मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट सोलर प्लांट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा कोरबा
कोरबा ACGN :- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अब छत्तीसगढ़ में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई पहचान बनती जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप कोरबा जिले के अनेक परिवार अब पारंपरिक बिजली पर निर्भर रहने के बजाय सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम एवं आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने कोहड़िया स्थित निवास पर योजना के अंतर्गत 10 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने अपने घर पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया है।

मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि सोलर प्लांट लगाए हुए लगभग एक माह का समय हो चुका है और इसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं। इससे बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की आवश्यकता है और हर परिवार को इसके लाभों को समझते हुए इसे अपनाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण अब आम नागरिक भी आसानी से अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करा सकते हैं। घरेलू उपयोग के बाद बची हुई अतिरिक्त बिजली विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में भेजी जाएगी, जिससे भविष्य में अतिरिक्त आय प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रदेशवासियों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत का जनआंदोलन है। इससे नागरिक बिजली उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर लोग अपने बिजली बिल में बचत करने के साथ-साथ स्वच्छ पर्यावरण और हरित भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को तेजी से बढ़ावा मिल रहा है। इससे विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के लक्ष्य को नई गति मिल रही है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


