100 रुपये के विवाद में चाकूबाजी, 2 माह से फरार आरोपी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कोतवाली पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे चाकूबाजी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर महज रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार घटना 14 मई 2026 की है। प्रार्थी बलराम यादव (50 वर्ष) निवासी सोनूमुड़ा नवापारा, थाना जूटमिल, पुराना शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाकर अपना जीवनयापन करता है। घटना के दिन उसका परिचित मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान उसके पास पहुंचा और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मानवीय आधार पर बलराम यादव ने उसे 100 रुपये दे दिए।
कुछ समय बाद आरोपी दोबारा पहुंचा और फिर से रुपये मांगने लगा। जब बलराम यादव ने और पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने अपने पास रखे फल काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शहर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक-6, थाना कोतवाली, रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


