आयुष स्वास्थ्य मेले में उमड़ी लोगों की भीड़, सैकड़ों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार,आयुर्वेद, होम्योपैथी काढ़ा का हुआ वितरण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मधुमेह और रक्तचाप की जांच के साथ आयुर्वेद, होम्योपैथी व आयुष काढ़ा का किया गया वितरण
मुंगेली ACGN :- आयुष विभाग मुंगेली द्वारा शिवपुर आश्रम में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी पद्धति के माध्यम से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य मेले के दौरान 45 लोगों की मधुमेह (ब्लड शुगर) तथा 68 लोगों के उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंद मरीजों को आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियां निःशुल्क वितरित कीं। इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष काढ़ा भी लोगों को उपलब्ध कराया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. यामिनी शर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल के लिए संतुलित आहार, नियमित योग, प्राकृतिक जीवनशैली और आयुष चिकित्सा पद्धति अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और होम्योपैथी के माध्यम से अनेक सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों की रोकथाम और उपचार संभव है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ दिनचर्या अपनाने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की।

उन्होंने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य मेलों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों तक पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना, बीमारियों की समय पर पहचान करना तथा जनसामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिले के आयुष चिकित्सकों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य मेले में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए इस प्रकार के आयोजनों को जनहित में उपयोगी बताया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


