ऋषिकेश यात्रा पर गए परिवार के सूने मकान में लाखों की चोरी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
विंडो एसी हटाकर घर में घुसे चोर, नकदी और सोने के जेवरात पर किया हाथ साफ
बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेश चौक स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चोर घर के पीछे लगी विंडो एसी हटाकर अंदर घुसे और अलमारी से लाखों रुपये की नकदी तथा सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रजनीश सेठ अपने परिवार के साथ 18 जुलाई 2026 से ऋषिकेश भ्रमण पर गए हुए हैं। उनके घर की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। 23 जुलाई की रात ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड ने घर के पीछे लगी विंडो एसी निकली हुई देखी और तत्काल इसकी सूचना फोन पर रजनीश सेठ को दी।
सूचना मिलने पर प्रार्थी ने अपने पुत्र एवं एक परिचित को घर भेजकर जांच कराई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि अज्ञात व्यक्ति विंडो एसी हटाकर घर के भीतर प्रवेश कर गया था। इसके बाद अलमारी की चाबी का उपयोग कर अलमारी खोली गई और उसमें रखी नकदी एवं कीमती सामान चोरी कर लिया गया।
वीडियो कॉल के माध्यम से प्रार्थी ने घर की स्थिति देखकर बताया कि अलमारी में लगभग 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद, 15 से 20 तोला सोने के आभूषण तथा कुछ कीमती नग (स्टोन) रखे हुए थे। हालांकि प्रार्थी वर्तमान में शहर से बाहर होने के कारण चोरी गए सामान का यह विवरण केवल अनुमान के आधार पर बताया गया है। उनके वापस लौटने और घर का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने के बाद ही चोरी गए सामान का वास्तविक एवं विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध हो सकेगा।
प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात आरोपियों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


