नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महतारी वंदन की नई पहल, अब हर मां के नाम लगेगा एक पेड़ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

महतारी वंदन की नई पहल, अब हर मां के नाम लगेगा एक पेड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

30 जुलाई को जिलेभर में चलेगा महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान, ढाई लाख महिलाओं से पौधरोपण और उसकी देखभाल की अपील।

बालोद ACGN :- पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से बालोद जिला प्रशासन 30 जुलाई को महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान आयोजित करेगा। इस अभियान के तहत महतारी वंदन योजना से लाभान्वित लगभग 2 लाख 50 हजार महिलाओं को “एक पेड़ महतारी (मां) के नाम” लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान जिले में हरित वातावरण तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को सुबह 11 बजे जिलेभर में एक साथ वृक्षारोपण किया जाएगा। महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों के साथ-साथ जिले की सभी मातृ शक्तियों और बालिकाओं से भी अभियान में भाग लेने की अपील की गई है। घर, बाड़ी, खेत, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया गया है।
कलेक्टर ने बताया कि अभियान के लिए पौधे जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क पंचायतों तक उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधरोपण के बाद हितग्राही यदि पौधे के साथ अपनी सेल्फी निर्धारित लिंक पर अपलोड करेंगे, तो उन्हें पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। इसलिए प्रत्येक हितग्राही अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और प्रकृति के संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी सुनिश्चित करे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now