हरियाली की ओर बढ़ा लालाकापा, 500 पौधों से सजने लगा गांव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- धर्मेंद्र चतुर्वेदी
जलस्तर संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य से ग्रामीणों ने चलाया पौधारोपण अभियान
मुंगेली ACGN:- पर्यावरण संरक्षण और जल संकट से निपटने की दिशा में ग्राम पंचायत लालाकापा ने एक सराहनीय पहल करते हुए 500 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया। गांव में लगातार गिरते जलस्तर और बढ़ती गर्मी को देखते हुए ग्रामीणों ने हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया और विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।

अभियान के दौरान नीम, आम, नींबू, कटहल और बादाम सहित लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी धर्मेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हर पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है और गांव को हराभरा बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। यदि सभी मिलकर इस अभियान से जुड़ेंगे तो आने वाले वर्षों में लालाकापा हरियाली की चादर ओढ़े हुए एक आदर्श ग्राम के रूप में पहचान बनाएगा।

पौधारोपण कार्यक्रम में सिद्धांत ठाकुर, राहुल तिवारी, निलेश ठाकुर, टिंगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें: 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


