नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा की मिसाल, महाप्रभु का महाप्रसाद बना आस्था का संगम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सेवा की मिसाल, महाप्रभु का महाप्रसाद बना आस्था का संगम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- पवन अग्रवाल

कंसारीपाड़ा में केजरीवाल परिवार ने श्रद्धाभाव से किया महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के महाप्रसाद अन्नभोग का वितरण, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण।

बलांगीर ACGN :- स्थानीय कंसारीपाड़ा क्षेत्र में विजय केजरीवाल (विजय स्टोर), प्रकाश केजरीवाल एवं उनके परिवार की ओर से महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के महाप्रसाद अन्नभोग का भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक श्रद्धा और सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल परिवार के सदस्यों तथा युवाओं ने पूरे समर्पण और सेवा भावना के साथ महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर महाप्रभु का महाप्रसाद ग्रहण करते रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे, धार्मिक आस्था और सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का महाप्रसाद केवल भोजन नहीं, बल्कि समानता, सद्भाव और मानव सेवा का संदेश भी देता है।


कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के जयघोष के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला प्रयास बताया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now