नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जवाली में विकास की नई नींव! 20 लाख के सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जवाली में विकास की नई नींव! 20 लाख के सामुदायिक भवन का हुआ भूमि पूजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- दीपक पटेल

डीएमएफ मद से कंवर समाज को मिलेगा आधुनिक सामुदायिक भवन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन।

कोरबा ACGN :- जिला खनिज न्यास फाउंडेशन (डीएमएफ) मद से स्वीकृत विकास कार्यों के अंतर्गत ग्राम पंचायत जवाली के सोमवारी बाजार स्थित मौहार पारा में कंवर समाज के लिए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, भूमि दानदाताओं, समाज के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य कमल बेलदार, सूर्यभान सिंह कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष लता मुकेश कंवर, पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य रूप सिंह विंध्य राज बुंदेली, पूर्व जनपद सदस्य चंद्रभुवन सिंह, सामाजिक सचिव एवं अधिवक्ता चंपाल सिंह, भूमि दानदाता हीरा सिंह कंवर एवं धरम सिंह कंवर, सरपंच दिलेश कुमार, उनके प्रतिनिधि पुरुषोत्तम साहू, दुबराज सिंह, मोहर पाल सिंह, गजरूप सिंह, पूर्व पंच बेबी बाई, मंगल सिंह तथा कंवर समाज जवाली सर्कल के अध्यक्ष लल्लू गवटिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि डीएमएफ मद से कराए जा रहे विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सामुदायिक भवन बनने से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि भवन निर्माण के लिए धरम सिंह कंवर ने 57 डिसमिल तथा हीरा सिंह कंवर ने 53 डिसमिल भूमि दान देकर कुल 1 एकड़ 10 डिसमिल भूमि समाज को उपलब्ध कराई। निर्णय लिया गया कि भवन के लोकार्पण समारोह में दोनों भूमि दानदाताओं का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भवन निर्माण के बाद पूरे परिसर की बाउंड्री वॉल बनाकर इसे सुरक्षित विकसित किया जाएगा, जिससे भविष्य में यहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जा सकेंगे।


कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य को कंवर समाज और पूरे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें
7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now