किसे मिली समाज की कमान? अग्रवाल सभा ने खोले नए नेतृत्व के पत्ते
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा (जमनीपाली), छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, पत्रकार सुरेश कुमार अग्रवाल बने अध्यक्ष
कोरबा (जमनीपाली) ACGN:- जमनीपाली स्थित साडा कॉलोनी के अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली की महत्वपूर्ण बैठक सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026 से 2029 तक के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। पूरे चुनाव की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं आजीवन सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से हुई। पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल ने वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सुरेश कुमार अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर उन्हें अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
नई कार्यकारिणी में बैजनाथ अग्रवाल (भवानी), राजेन्द्र अग्रवाल (राजा दर्री), मनीष अग्रवाल (दर्री) एवं प्रेमकुमार अग्रवाल (सुमेधा) को उपाध्यक्ष बनाया गया। मनोज कुमार अग्रवाल (एल्डरमेन) को पुनः सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि आशीष अग्रवाल (बंटी, स्याहीमुड़ी) को सह सचिव नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष पद पर एक बार फिर सुरेश अग्रवाल (बालाजी) को जिम्मेदारी दी गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली के गठन के बाद से लगातार उन्हें ही इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करने का अवसर मिलता रहा है। इस बार पहली बार सह कोषाध्यक्ष का पद सृजित किया गया, जिस पर अशोक कुमार अग्रवाल (अशोक स्टील) का चयन किया गया।
सभा ने आशीष अग्रवाल (पूर्व एल्डरमेन) को मंत्री तथा प्रतीक अग्रवाल एवं विकास अग्रवाल (श्यामा मेडिकोज) को प्रचार-प्रसार सचिव बनाया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनोद सिंघानिया एवं राजू भाई गोयल का चयन किया गया।
इसके अलावा मुकेश अग्रवाल को आयकर सलाहकार, दिलीप अग्रवाल (अधिवक्ता) को विधिक सलाहकार तथा शुभम अग्रवाल (सिविल इंजीनियर) को निर्माण सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभा ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल (प्रगति) तथा महेश अग्रवाल (बुंदेलखंड) को संरक्षक मंडल में शामिल किया।
विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में गौरीशंकर अग्रवाल, हरिप्रकाश अग्रवाल, लक्खीराम अग्रवाल, घनश्याम प्रसाद अग्रवाल, बैजनाथ महेश्वरी, द्वारिका शर्मा, विनोद छुरी, मुकेश (मधु स्वीट्स), हनुमान मित्तल, विष्णु पोद्दार, सुरेश जगदम्बा, अशोक अग्रवाल (दर्री), गोविंद सिंघानिया, ऋषि कुमार, मुरारी लाल, सीताराम, संजीव पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल (एलआईसी), विजय प्रगति, सुलभ प्रगति, केशव अग्रवाल, विक्रम कुमार, शैम्पी अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, भरत अग्रवाल, बजरंग गोयल, मनोज सिंघानिया, मनीष पालीवाल, मनोज ड्रग हाउस, राकेश गोयल, चतुर्भुज अग्रवाल, गिरधारी लाल, राकेश सिंघानिया, अरविंद अग्रवाल, दयानंद गुप्ता, केदारनाथ, रोशन कुमार, संजय सुमेधा, अर्जुन सिंघानिया, प्रदीप अग्रवाल, अमित लाला, सौरभ अग्रवाल, दिनेश खेतान, दुर्गेश अग्रवाल, दीपक, अजय, टिंकू जमनीपाली, रामजीवन अग्रवाल, शिव अग्रवाल, ऋषिकेश, शैलेष गोयल, अरुण अग्रवाल, अरुण केडिया, नीलेश समलेश्वरी, विकास मित्तल, संदीप अयोध्यापुरी, चंद्रप्रकाश, अनुप गुप्ता, बृजेश, विजय गर्ग, सुशील मारूति, अनिल दर्री, मनोज गोयल, संजय भगवती, सुशील सिंघानिया, रवि गोयल, जगदीश बुक, राजा केडिया, राजकुमार, मयंक सिंघानिया, सुभाष सिंघानिया, संजय वर्षा, कमल मित्तल, शंकर महेश्वरी, जुगल किशोर खेमका सहित अग्रवाल सभा दर्री-जमनीपाली के सभी आजीवन सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने समाज के सभी अग्रबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी टीम समाज में शिक्षा, सेवा, सामाजिक एकता, युवा सहभागिता और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


