नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनजागरूकता की पहचान बनीं शांति सोनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनजागरूकता की पहचान बनीं शांति सोनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

शिक्षा के साथ समाज सेवा का संदेश, विभिन्न अभियानों को मिल रहा जनसमर्थन

बिलासपुर ACGN:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, विकासखंड बिल्हा की नवाचारी व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी अपने शिक्षा और समाजसेवा आधारित जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रही हैं। उनके सतत प्रयासों को समाज के विभिन्न वर्गों से व्यापक समर्थन मिल रहा है।
श्रीमती शांति सोनी ने मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन, “नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो”, महिला सशक्तिकरण, प्रौढ़ साक्षरता, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण जैसे अनेक सामाजिक अभियानों का सफल संचालन किया है। इन अभियानों के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को भी सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ते हुए उन्हें परिवर्तन का सक्रिय भागीदार बनाया।
उनके अभियान केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहे, बल्कि ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थलों, सामाजिक आयोजनों, योग शिविरों और स्थानीय संस्थानों तक पहुंचे। उन्होंने जनसंवाद, जागरूकता रैलियां, हस्ताक्षर अभियान और प्रेरक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाया। इन प्रयासों को ग्रामीणों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों का लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है।
श्रीमती शांति सोनी का मानना है कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उनके प्रयासों ने विद्यालय और समाज के बीच सहभागिता को मजबूत किया है तथा जनजागरूकता को एक प्रभावी सामाजिक आंदोलन का रूप दिया है। आज उनके अभियान सामाजिक उत्तरदायित्व, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण बनते जा रहे हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now