निजी फोटो-वीडियो वायरल कर महिला को बदनाम करने वाला आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
व्हाट्सएप से छेड़छाड़ कर पीड़िता के स्टेटस पर निजी वीडियो किया अपलोड, तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी जेल भेजा गया।
बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में महिला की निजी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर महिला को बदनाम करने के उद्देश्य से उसके व्हाट्सएप स्टेटस पर निजी वीडियो और संपादित तस्वीरें अपलोड करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसका पूर्व परिचित प्रशांत राज दोनों के निजी पलों के फोटो और वीडियो अपने पास सुरक्षित रखे हुए था। बाद में आरोपी ने कथित रूप से उसके व्हाट्सएप खाते से छेड़छाड़ कर निजी वीडियो और संपादित तस्वीरें उसके ही स्टेटस पर अपलोड कर वायरल कर दीं, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची।
पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली श्री गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की। जांच के दौरान आरोपी प्रशांत राज, निवासी ग्राम खैरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 395/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 एवं 351(2) तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(ई) एवं 67(ए) के अंतर्गत कार्रवाई की। 21 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच सहित अन्य पहलुओं पर विस्तृत विवेचना जारी है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


