नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नन्हे कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे, भक्ति में डूबा पूरा परिसर,  जन्माष्टमी पर दिखा अद्भुत नजारा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नन्हे कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चे, भक्ति में डूबा पूरा परिसर,  जन्माष्टमी पर दिखा अद्भुत नजारा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम

राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, गुरुदेव कृष्णभैयाजी ने बच्चों को बांटे नए कपड़े

गंजाम ACGN:- बरहमपुर के मालवानी मंदिर, प्रहलाद नगर के पास स्थित मां सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा, कृष्ण और विभिन्न पौराणिक पात्रों की वेशभूषा में पहुंचे तो पूरा परिसर मानो कृष्णमय हो उठा।
कार्यक्रम में स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष सद्गुरु श्री कृष्णभैयाजी तथा वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी निगमानंद पंडा बतौर अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।


कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे गुरुदेव श्री कृष्णभैयाजी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग के साथ माता यशोदा के त्याग और वात्सल्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने यशोदा शब्द का अर्थ बताते हुए कहा कि जो यश और ज्ञान प्रदान करे, वही यशोदा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए शिक्षक और शिक्षिकाएं जिस समर्पण के साथ कार्य करते हैं, वह किसी माता यशोदा के वात्सल्य से कम नहीं है। गुरुजनों के प्रयासों से ही बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य की मजबूत नींव तैयार होती है।
वरिष्ठ सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी निगमानंद पंडा ने भी अपने शिक्षक जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के कोमल मन को समझते हुए उन्हें शिशु वाटिका और शिशु बोध जैसे माध्यमों से शिक्षा देना शिक्षकीय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और सार्थक योगदान है। प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की पहली सीढ़ी होती है और इस स्तर पर शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहती है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कुमार चौधरी ने की। इस अवसर पर स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी संतोष कुमार मोहंती, द्वारिका प्रसाद मोहंती, कोषाध्यक्ष साई प्रसाद पात्र, वी. सत्यनारायण पात्रा, अधिवक्ता दिलीप कुमार षड़ंगी, ललित महाराणा सहित विद्यालय के संस्थापक एवं पत्रकार रमेश चंद्र बेहरा मौजूद रहे।
जन्माष्टमी महोत्सव का सबसे आकर्षक हिस्सा बच्चों की प्रस्तुतियां रहीं। नन्हे कलाकार राधा-कृष्ण और अन्य पौराणिक पात्रों की रंग-बिरंगी वेशभूषा में मंच पर पहुंचे। बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। मासूम बच्चों की कृष्ण और राधा के रूप में प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्री कृष्णभैयाजी ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को नए कपड़े वितरित किए। नए कपड़े पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। यह पल आयोजन में मौजूद सभी लोगों के लिए भावुक और आनंददायक रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वशक्ति जागरण सेवा ट्रस्ट के सदस्य श्रीहरि दास, दीपक कुमार पाणिग्राही और चंदन साहू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, गुरुजन एवं सहायक कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, संस्कार और बच्चों की प्रतिभा से भरपूर आयोजन के रूप में संपन्न हुआ।



प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
आपके क्षेत्र में भी कोई महत्वपूर्ण खबर, जनसमस्या या जनहित का मुद्दा हो तो हमें इस नंबर पर भेजें। 7647981711, 9303948009।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now