अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित युवाओं से बोले मुख्यमंत्री: जनसेवा को बनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं अहम भूमिका
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चयनित अभ्यर्थियों से की सौजन्य मुलाकात, संवेदनशील और ईमानदार प्रशासनिक सेवा का दिया संदेश।
रायपुर ACGN: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सोमवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित होना केवल अभ्यर्थियों और उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा इस जिम्मेदारी का निर्वहन संवेदनशीलता, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की सेवा करने का अवसर ईश्वर का आशीर्वाद और समाज का विश्वास है। इस विश्वास पर खरा उतरते हुए अधिकारियों को आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” और “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने में युवा प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपनी प्रतिभा, कार्यकुशलता और सेवा भावना से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
सौजन्य मुलाकात के दौरान अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों में सुश्री सुष्मिता सिंह, सुश्री वैभवी अग्रवाल, सुश्री दर्शना सिंह बघेल, श्री रौनक अग्रवाल, श्री अजय गुप्ता, श्री अंकित सकनी, श्री डायमंड ध्रुव एवं श्री संजय डहरिया सहित उनके परिजन उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


