“कुछ पल के लिए सपना हुआ सच” : एसएसपी ने छात्रा को सौंपी अपनी कुर्सी, बोला- मेहनत करो, एक दिन यही जिम्मेदारी तुम्हारी होगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता : संतोष यादव
सूरजपुर ACGN :- सरकारी कार्यालयों में अक्सर कुर्सियां अधिकार और जिम्मेदारी का प्रतीक मानी जाती हैं, लेकिन सूरजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। यहां विदाई के दौरान एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने 12वीं की एक मेधावी छात्रा को अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसके सपनों को नई उड़ान दी।
पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थानांतरण के बाद एसएसपी प्रशांत ठाकुर से मिलने बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और स्कूली छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। इसी दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं (विज्ञान) की छात्रा असलेखा सिंह ने बताया कि उसका सपना एक दिन पुलिस अधिकारी बनकर वर्दी पहनने और समाज की सेवा करने का है।

छात्रा की बात सुनते ही एसएसपी ने उसे अपनी कुर्सी पर बैठाया और कहा कि सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत भी जरूरी है। कुर्सी पर बैठते ही छात्रा भावुक हो गई और बोली, “आज ऐसा लग रहा है जैसे मेरा सपना कुछ पलों के लिए सच हो गया। अब मैं और अधिक मेहनत कर इस कुर्सी तक अपनी मेहनत के दम पर पहुंचना चाहती हूं।”

इस अवसर पर असलेखा सिंह ने अन्य विद्यार्थियों से भी अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहने, मेहनत से पढ़ाई करने और माता-पिता का नाम रोशन करने का संदेश दिया।
एसएसपी प्रशांत ठाकुर की इस पहल को वहां मौजूद लोगों ने प्रेरणादायक बताया। विदाई समारोह का यह भावुक क्षण सभी के लिए यादगार बन गया और छात्र-छात्राओं में पुलिस सेवा के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


