पूजा पैकरा प्रकरण पर उबाल: हजारों आदिवासी सड़क पर, बोले, हर आरोपी की गिरफ्तारी तक नहीं रुकेगी लड़ाई
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता – संतोष यादव
कोरिया ACGN :- पुलिस लाइन बैकुंठपुर की छात्रा पूजा पैकरा की आत्महत्या के मामले में न्याय की मांग अब जनआंदोलन का रूप लेने लगी है। रविवार को सर्व आदिवासी समाज के नेतृत्व में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। समाज के प्रतिनिधियों, परिजनों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने विशाल रैली निकालकर आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कुमार चौक पर सभा आयोजित कर लोगों ने न्याय में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।

आदिवासी समाज का आरोप है कि छात्रा पूजा पैकरा कथित प्रताड़ना से मानसिक रूप से परेशान थी, जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मामले में एक नामजद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी को लेकर समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

आंदोलन में वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव सहित समाज के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्राएं शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिले, निष्पक्ष जांच हो और मामले में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने का अवसर न मिले।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोरतम सजा की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में और विलंब हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


