नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाईवे पर पौधरोपण के दौरान दर्दनाक हादसा, महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा; चालक गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाईवे पर पौधरोपण के दौरान दर्दनाक हादसा, महिला सुपरवाइजर को ट्रेलर ने 20 मीटर तक घसीटा; चालक गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर ACGN :- राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौधरोपण कार्य के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला सुपरवाइजर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 को प्रार्थी प्रदीप कोशले, निवासी भरवीडीह, थाना रतनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी भाई-बहू महिमा कोशले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत थीं। घटना के दिन रतनपुर के ओछिनापारा ओवरब्रिज के पास डिवाइडर में पौधरोपण का कार्य चल रहा था, जिसकी निगरानी महिमा कोशले कर रही थीं।


इसी दौरान दोपहर करीब 1 बजे बिलासपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक BR-03GC-9045 के चालक ने कथित रूप से तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए महिमा कोशले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला लगभग 20 मीटर तक ट्रेलर के साथ घिसटती चली गई, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने मामले में ट्रेलर चालक शिवकुमार साव (32 वर्ष), निवासी गढ़वा, जिला गढ़वा (झारखंड) के विरुद्ध अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


रतनपुर पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना जारी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक नरेश गर्ग, आरक्षक पवन ठाकुर एवं धीरज कश्यप की विशेष भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी :
शिवकुमार साव, पिता मुनि साव, उम्र 32 वर्ष, निवासी गढ़वा, थाना गढ़वा, जिला गढ़वा (झारखंड)।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now