नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, छत पर चढ़कर युवक की चाकू और ईंट से हत्या; रतनपुर पुलिस ने घंटों में दबोचे दोनों आरोपी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, छत पर चढ़कर युवक की चाकू और ईंट से हत्या; रतनपुर पुलिस ने घंटों में दबोचे दोनों आरोपी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर ACGN :- रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकलतरी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद दो युवकों ने एक युवक का पीछा कर उसके घर की दीवार से छत पर चढ़कर चाकू और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर रतनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को प्रार्थी विशाल कश्यप, निवासी अकलतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने मित्र इन्द्रप्रकाश उर्फ गोलू के साथ गांव के नीम चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के अमित उर्फ अनिश सोनवानी और सुधीर सोनवानी वहां पहुंचे और शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर विवाद करने लगे। दोनों पक्ष वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आरोपियों ने दोबारा रास्ते में रोककर हमला कर दिया।
रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने पहले प्रार्थी पर लोहे के पाइप से हमला किया और फिर इन्द्रप्रकाश उर्फ गोलू का पीछा किया। जान बचाने के लिए गोलू अपने घर में घुस गया, लेकिन आरोपी उसके पीछे-पीछे घर की दीवार पर चढ़कर छत तक पहुंच गए। वहां उन्होंने ईंट और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर इन्द्रप्रकाश उर्फ गोलू की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रतनपुर में हत्या का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया, जिसके बाद तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उप निरीक्षक संतोष पात्रे एवं आरक्षक पवन ठाकुर की विशेष भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी :
सुधीर सोनवानी, पिता दिलेश सोनवानी, उम्र 27 वर्ष, निवासी अकलतरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।
अमित उर्फ अनिश सोनवानी, पिता सुरेश कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी अकलतरी, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now